Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐसे क्षेत्ररक्षण में हम जीत के हकदार नहीं : कोहली

बेंगलुरू: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि जिस प्रकार का क्षेत्ररक्षण उनकी टीम ने इस मैच में किया था, ऐसे में वह जीत के हकदार नहीं थे। कोलकाता ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार रात को खेले गए मैच में बेंगलोर को छह विकेट से हरा दिया। कोहली की टीम की यह अब तक खेले गए सात मैचों में पांचवीं हार है।