Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में ये खिलाडी बनें हैं सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाज, पर्पल कैप हैं इनके नाम

स्‍पोर्टस डेस्‍क। आज खेलों की दूनियां में क्रिकेट एक बेहद लोकप्रिय खेल माना जाता हैं। पहले के दौर में क्रिकेट को बतौर टेस्‍ट संस्‍करण खेला जाता था, इसके बाद क्रिकेट में एकदिवसीय मैचो ने इस खेल की दिलचस्‍पी को और बढा दिया। वक्‍त और टेक्‍नीकस ने अब एकदिवसीय क्रिकेट को छोटा रूप दे कर खेल को 20 ओवर में समेट कर रख दिया। 20 ऑवर के खेल में आईपीएल ने आज आसमान की बूलंदियो को छू लिया हैं। फटाफट क्रिकेट के इस फॉर्मेट में अब तक कुल 11 संस्‍करण खेले जा चुके हैं। इन सभी सभी संस्‍करणो में हर बार कोई ना कोई बेहतरीन खिलाडी अपने अच्‍छे प्रदर्शन की बदौलत अपने नाम कई रिकॉर्ड करता हैं। आईपीएल के खेल में अच्छी गेंदबाजी का मुजायरा करने वाले बॉलर को पर्पल कैप के खिताब से नवाजा जाता हैं। इस खेल में हर वर्ष बेहतरीन गेंदबाजों की फेहरिस्‍त में कई नये नाम शामिल होते हैं। आज हम आपको बतायेंगें उन गेंदबाजों के बारें में जिन्‍होने अब तक के आईपीएल सफर पर्पल कैप का खिताब अपने नाम किया हैं।

सोहैल तनवीर: वर्ष 2008 में खेले गये आईपीएल के पहले संस्‍करण में पर्पल कैप का खिताब पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज सोहैल तनवीर के नाम रहा हैं। सोहैल ने आईपीएल का पहला संस्‍करण राजस्थान रॉयल की तरफ से खेलते हुए, इस टूर्नामेंट में कुल 22 विकेट हासिल किये थे।

आरपी सिंह: वर्ष 2009 में खेले गये आईपीएल के दूसरे संस्‍करण में बेहतरीन गेंदगाजी का यह खिताब भारत के तेज गेंदबाज आरपी सिंह के नाम रहा हैं। आरपी सिंह ने ये मैच डेक्कन चार्जस की तरफ से खेला था और इस टूर्नामेंट में आरपी सिंह ने कुल 23 विकेट झटके थे।

प्रज्ञान ओझा: वर्ष 2010 में आईपीएल का तीसरा संस्‍करण खेला गया, जिसमें भारत के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने ये खिताब अपने नाम किया हैं। प्रज्ञान ये टूर्नामेंट डेक्कन चार्जस की तरफ से खेलते हुए, कुल 21 विकेट अपने नाम किये थे।

लसिथ मलिंगा: वर्ष 2011 में आईपील का चौथ संस्‍करण खेला गया जिसमें मुंबई इंडियंस के इस गेंदबाज ने पर्पल कैप का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। लसिथ मलिंगा ने इस टूर्नामेंट में कुल 28 विकेट लिये थे।

मोर्ने मोर्केल: वर्ष 2012 में आईपीएल के पांचवें संस्‍करण में मोर्ने मोर्केल ने दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से पर्पल कैप का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट ने दिलली के इस गेंदबाज ने कुल 25 विकेट हासिल किये थे।

ड्वेन ब्रावो:वर्ष 2013 में फटाफट क्रिकेट के छठें संस्‍करण में चेन्नई सुपर किंग्स के आलराउंडर खिलाडी ड्वेन ब्रावो ने 32 विकेट के साथ लसिथ मलिंगा रिकॉर्ड तोडते हुए पर्पल कैप और सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

मोहित शर्मा: वर्ष 2014 आईपीएल के सांतवे संस्‍करण में चेन्‍नई के इस खिलाडी ने 23 विकेट हासिल करके पर्पल कैप का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

डवेन ब्रावो: वर्ष 2015 में आईपीएल का आठवा संस्‍करण खेला गया जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स आलराउंडर डवेन ब्रावो ने 26 विकेट के साथ पर्पल कैप अपने नाम की। ब्रावो के नाम यह रिकॉर्ड दूसरी बार दर्ज हुआ।

भुवनेश्वर कुमार: वर्ष 2016 में आईपीएल का नौंवा संस्‍करण खेला गया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भूवनेश्‍वर कुमार ने 23 विकेट के साथ पर्पल कैप का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

भुवनेश्वर कुमार: वर्ष 2017 में आईपीएल का दसवां संस्‍करण खेला गया जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भूवनेश्‍वर कुमार ने 26 विकेट लेकर पर्पल कैप को अपने नाम किया। भूवनेश्‍वर ने इस रिकॉर्ड को लगातार दूसरी बार अपने नाम किया।