Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज और गौतम गंभीर की ऐसी हालत को देखकर अब यूजर्स भी कर रहे हैं ट्रोल

एक तरफ आईपीएल सीजन 11 में जहाँ कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जो अपनी कबिलियात से हर मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं वहीँ कुछ ऐसे भी अनुभवी और दिग्गज खिलाडी ऐसे भी हैं जिनका बल्ला अभी तक आईपीएल सीजन 11 में कुछ ऐसा कमाल नहीं कर पाया है जिसकी तारीफ़ की जा सके.

Image result for yuvraj singh and gautam ganbhir sad

दरअसल हम बात कर रहे हैं गौतम गंभीर और युवराज सिंह की, जो आजकल बहुत ही खराब फॉर्म से गुजार रहे हैं. इन दोनों कली हालत ऐसी हो गयी है कि लोग इन्हें सोशल मीडिया में ट्रोल भी करना शुरू कर दिए हैं. कल खेले गए आईपीएल मुकाबले में दोनों की टीमे आमने सामने थीं, हालांकि कल का यह मैच पंजाब टीम के हक़ में रहा, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को लेकर लोग अब सवाल उठा रहे हैं.

Related image

आइये जानते हैं ट्विटर पर लोगों ने इन खिलाड़ियों के बारे में क्या कहा……?????

Related image

आपको बता दें कि ट्विटर पर एक प्रलय नाम का यूजर ने लिखा- “युवराज और गौतम गंभीर को अब संन्यास ले लेना चाहिए, दोनों अब बहुत ही कमजोर हो गए हैं और टीम पर अब एक बोझ की तरह बने हुए हैं.”

पंकज ने लिखा- “कभी विश्वकप के हीरो रहे इन खिलाड़ियों की हालत देखकर अब अफ़सोस होता है. और मुझे नहीं लगता है कि ये दोनों खिलाडी अब भारतीय टीम में वापसी कर पाएंगे.”

अलमेन्द्र वर्मा ने लिखा- “अपने आइडियल खिलाड़ियों की प्रदर्शन को देख कर बहुत ही निराशा हुई. अब इन दोनों खिलाड़ियों को सन्यास ले लेना चाहिए.”

The post युवराज और गौतम गंभीर की ऐसी हालत को देखकर अब यूजर्स भी कर रहे हैं ट्रोल appeared first on Viral News INC.