इंटरनेट डेस्क: IPL की सुआत 2008 में हुई थी और आज IPL के पुरे 10 साल हो गए है। साल 2008 से लेकर अब तक IPL की लोकप्रियता में लगातार बढ़ती जा रही है। हर साल IPL कोई न कोई अपना अच्छा प्रदर्सन करते हुए अपना नाम उस साल के कहते में लिखा जाता है। साल 2008 में शुरू हुए इस लीग में बल्लेबाज और गेंदबाज को अवार्ड देने के लिए ऑरेंज कैप और पर्पल कैप शब्दों का प्रयोग किया जाता है। ये IPL के दो अवार्ड है जो हर साल अच्छे प्रदर्सन वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
2008 से लेकर अब तक के IPL इतिहास में सिर्फ दो खिलाड़ी ही ऐसे हैं, जिन्होंने ऑरेंज कैप को दो बार अपने नाम किया है। एक तो पहला नाम वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और दूसरा है ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का।
अब तक से IPL में आईएस होता आया है जिस साल जिस क्रिकेटर का अच्छा प्रदर्शन होता है ,उसके अगले IPL में उस खिलाड़ी की बोली सबसे पहले लगती है। अगर एक साल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की और देखा जाए तो इस लिस्ट में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पहले नंबर पर आते हैं। विराट कोहली के बाद इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर आते हैं, डेविड वॉर्नर ने 20 साल 2016 में 878 रन बनाए थे।
आईपीएल के 10 सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले सभी खिलाड़ी
शॉन मार्श (2008)
2008 में हुए इंडियन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण शिल्पा शेट्टी की राजस्थान रॉयल ने जीत हासिल की थी। और इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के शॉन मार्श ने 616 रन बनाते हुए ऑरेंज केप अपने नाम की थी।
मैथ्यू हेडन (2009)
साल 2009 की उपविजेता टीम चेन्नई सुपर किंग के ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने 2009 में सर्वाधिक रन बनाए थे। लेकिन 2009 में हुए आईपीएल में मैथ्यू हेडन ने 572 रन बनाये फिरभी अपनी टीम को जीता नहीं पाए।
सचिन तेंदुलकर(2010)
दुनिया के सबसे महानतम बल्लेबाज ने एक बार फिर दिखा दिया कि उन्हें क्यों महान बताया जाता है। सचिन तेंदुलकर ने 2010 में हुए आईपीएल के तीसरे सीजन में अपनी टीम मुंबई इंडियंस को फाइनल तक पहुंचाया था और इस सीजन में 618 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे।
क्रिस गेल (2011,2012)
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने किया था। क्रिस गेल ने साल 2011 में 608 और साल 2012 में 733 रन बनाते हुए लगातार दो बार ओरेंज केप अपने नाम की थी।
माइकल हसी (2013)
चैन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम रही है और वह हमेशा कभी ना कभी फाइनल या सेमीफाइनल में पहुंची। 2013 में हुए IPL के सीजन 6 में भी चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल तक पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थी। माइकल हसी ने 773 रन बनाये।
रोबिन उथप्पा (2014)
2014 में आईपीएल का 7वा सीजन खेला गया और इस सीजन में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाजी मारी और कोलकाता नाइट राइडर्स को यह खिताब जिताने में सबसे बड़ा योगदान रहा ओपनर बल्लेबाज रोबिन उथप्पा का। रॉबिन उथप्पा ने इस सीजन में 660 रन बनाए और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया।
डेविड वार्नर (2015)
इस ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज ने 2015 में हुए IPL के आठवें सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था। आईपीएल 8 में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद डेविड वॉर्नर 562 रन बनाने के बाद भी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में नहीं पहुंचा सके।
विराट कोहली (2016)
साल 2016 में हुए आईपीएल के 9वे सीजन में भारतीय टेस्ट, वनडे और टी20 कप्तान विराट कोहली ने एक आईपीएल सीजन में 4 शतक लगाते हुए 973 रन बनाये थे और विराट कोहली ने हर मैच में शानदार प्रदर्शन किया था।
डेविड वार्नर (2017)
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने किया था। डेविड वॉर्नर ने साल 2017 में 641 रन बनाते हुए दो बार ऑरेंज कैप अपने नाम की है।