स्पोर्ट्स डेस्क। बीसीसीआई ने प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के लिए टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के नाम की सिफारिश की है। यह दूसरी बार है जब कोहली को इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। 29 वर्षीय बल्लेबाज को वर्ष 2016 में भी नामित किया गया था लेकिन ओलंपिक वर्ष होने के नाते, यह पुरस्कार रियो ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पीवी सिंधु, साक्षी मलिक और दीपा कर्मकर को दिया गया था।
IPL: सिर्फ गंभीर ही नहीं, ये खिलाड़ी भी छोड़ चुके है टूर्नामेंट के बीच में ही कप्तानी
पिछले कुछ सालों से कोहली शानदार फॉर्म में है और आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत को शीर्ष स्थान पर ले गया है। इस दौरान विराट ने व्यक्तिगत रूप से भी कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। कोहली वर्तमान में आईपीएल के संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नेतृत्व कर रहे हैं।
बीसीसीआई ने प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ की भी सिफारिश की है, जबकि ध्यान चंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए सुनील गावस्कर के नाम की सिफारिश की गई है।
IPL 2018 : चेन्नई वर्सेज बैंगलोर मैच में बने कुल 6 नए रिकॉर्ड, धोनी ने भी बनाए ये 2 रिकॉर्ड
राहुल द्रविड़ को इस साल की शुरुआत में विश्व कप खिताब में भारत अंडर-19 टीम का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन करने के लिए नामित किया गया है। उनके मार्गदर्शन में टीम ने 2016 के अंडर -19 विश्वकप के फाइनल में भी जगह बनाई थी। द्रविड़ ने भारत ए टीम के साथ भी काफी समय तक काम किया है।
हालॉंकि कई बार एक ही खिलाड़ी की सफलता के लिए क्रेडिट लेने का कई कोच के द्वारा दावा करने के कारण बीसीसीआई ने द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिए नामांकन भेजना बंद कर दिया था। लेकिन इस बार बीसीसीआई ने द्रविड़ की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए उनके नाम की सिफारिश की है।