स्पोर्ट्स डेस्क:विश्व चैम्पियन भारोत्तोलक चानू ने खेलों के पहले दिन महिलाओं की 48 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में भारत को 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। चानू ने तीनों प्रयासों में 80 किलो, 84 किलो और 86 किलो वजन उठाया।
चानू ने ग्लास्गो में पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। चानू ने कुल 196 किलो (86 और 110 किलो) वजन उठाया था।
चानू की निकटतम प्रतिद्वंद्वी मानी जा रही कनाडा की अमांडा ब्राडोक क्लीन एंड जर्क में एक भी प्रयास में सफल नहीं रही। इससे पहले पी गुरूराजा ने पुरूषों के 56 किलो वर्ग में भारत को रजत पदक दिलाया था।