Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK vs MI: मैच जीतने के बाद केदार जाधव ने दिया बड़ा बयान, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। केदार जाधव वह खिलाड़ी जिसने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को न केवल जीत दिलाई बल्कि अपने टीम मैट ड्वेन ब्रावो के अथक प्रयासों का मान रखते हुए उनकी मेहनत बेकार नहीं जाने दी। जाधव घायल थे और अंतिम विकेट के रूप में खेलने आए थे।जब जाधव खेलने आए तो टीम को अंतिम ओवर में 7 रन बनाने थे और गेंदबाज़ थे डेथ ओवर स्पेशलिस्ट मुस्ताफिजुर रहमान। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर जाधव ने शफल करके फाइन लेग के ऊपर से छक्का मार दिया।


पांचवीं गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी।मैच के बाद जाधव ने बताया कि चोट लगने के बाद खेलना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि जब मैं मैदान में गया तो तय किया कि पूरा ओवर खेलना है और इमरान ताहिर से कहा कि रन दौड़ना मुश्किल है इसलिए पूरा ओवर खेलकर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश करूंगा।जाधव ने कहा, 'मुस्ताफिजुर की पहली तीन गेंद स्लोवर थीं, इसलिए उनकी लाइन भांपना आसान हो गया और फिर मैंने अपने शॉट खेले।

जाधव ने ड्वेन ब्रावो की पारी की भी तारीफ की। जाधव ने बताया कि दिमागी रूप से बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन शारिरिक रूप से चोटिल हूं। उन्होंने कहा कि चोट से रिकवर करने में दो या तीन सप्ताह लग सकते हैं। कुछ दिनों तक टीम के साथ खेलना मुश्किल होगा।


चेन्नई सुपरकिंग्स के अगले मैचों में जाधव टीम में नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें चोट लगी है और ठीक होने के बाद ही वे टीम में वापसी कर पाएंगे। इस बीच के स्थान पर मुरली विजय को अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है। जाधव इसी आईपीएल सीज़न में चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े हैं। उन्हें आईपीएल ऑक्शन में 7.40 करोड़ रुपए की रकम देकर टीम में लाया गया है।