चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच आज का मुकाबला पुणे के स्टेडियम में बस शुरू होने ही वाला है. दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरने वाले हैं.
आज का यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक और दिलचस्प होने वाला है. एक तरफ महेंद्र सिंह धोनी अपनी सेना के साथ मैदान पर जीत के इरादे से उतरने वाले हैं तो वहीँ श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम दिल्ली डेयरडेविल्स अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतर रही है.

अगर आज के मैच में दोनों टीमों की आंकड़ों के बारे में बात करें तो एक तरफ जहाँ दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम इस समय काफी खराब फॉर्म से जूझ रही है, हालंकि दिल्ली की टीम में एक से बढ़कर एक आक्रामक बल्लेबाज मौजूद हैं फिर यह टीम अब तक कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पायी है.

वहीँ अगर चेन्नई सुपर किंग्स टीम की बात किया जाय तो या टीम अपने बेहतरीन फॉर्म में चल रही है. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम अब तक अपने 7 मैचों में से 5 मैच जीतकर आईपीएल की प्वाइंट्स टेबल लिस्ट में दुसरे स्थान पर है जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स टीम इस लिस्ट में अंतिम स्थान पर है.
The post CSKvsDD: टॉस रिपोर्ट: दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला appeared first on Viral News INC.