Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टॉस रिपोर्ट: CSKvsMI: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

आईपीएल सीजन 11 का रोमांचक मुकाबला हर दिन देखने को मिल रहा है. आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एशोसिएशन स्टेडियम में बस शुरू होने ही वाला है. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. और बल्लेबाजी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज मैदान पर उतरने वाले हैं.

Image result for csk vs mi 2018

अगर आज के मैच में दोनों टीमों पर नजर डाला जाय तो एक तरफ जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स अब तक इस आईपीएल सीजन 11 में टॉप पर बनी हुई है वहीँ मुंबई इंडियंस टीम इस सीजन में आईपीएल की प्वाइंट्स लिस्ट में लास्ट पर है.

Image result for csk vs mi 2018

जानकारी के लिए आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक कुल 6 मैच खेल चुकी है जिसमे इस टीम को मात्र 1 मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है जबकि 5 मैचों में शानदार जीत हासिल हुई है. वहीँ मुंबई इंडियंस टीम ने भी 6 मैच खेल चुकी है लेकिन इस टीम को मात्र 1 मैच में ही जीत नसीब हुई है जबकि 5 मैचों में हार कासामना करना पड़ा है.

Image result for csk vs mi 2018

आंकड़ों के हिसाब से देखा जाये तो आज का यह रोमांचक मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के हक़ में जा सकता है, लेकिन आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस टीम में भी कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जो मैच का पासा कभी भी बदल सकते हैं.

The post टॉस रिपोर्ट: CSKvsMI: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला appeared first on Viral News INC.