Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWG 2018: 10 मी. एयर राइफल में रवि कुमार ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

स्पोर्ट्स डेस्क। 21 वे राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन भारतीय खिलाडियों का दबदबा कायम हैं। अब 10 मी. एयर राइफल में रवि कुमार ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। महिला कैटेगिरी में मनु भाकर के बाद अब पुरुष वर्ग में भारत को एक और पदक मिला है।

अब आपको बता दे अब तक भारत के कुल पदकों की संख्या के हिसाब से वह पदक तालिका में चौथे नंबर पर आ गया हैं। रवि कुमार रजत पदक के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरे थे, लेकिन उन्हें कांस्य से ही संतुष्ट होना पड़ा।

बता दे आज ही के दिन भारत की पूनम यादव ने 69kg भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। पूनम यादव दूसरे प्रयास में 122 किलो ग्राम भार उठाने में असफल रही लेकिन उन्होंने तीसरे प्रयास में 122 किलोग्राम का भार उठाया।

इससे पहले तीसरे दिन भारत के खाते में दो गोल्ड मेडल आए। वेटलिफ्टर राहुल और सतीश शिवलिंगम ने दो गोल्ड मेडल जीते। चौथे दिन भारत को दो गोल्ड मेडल सहित कुल पांच पदक मिले।

भारत ने अब तक 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज के साथ कुल 11 मेडल हासिल कर लिए हैं। मेडल टैली में भारत आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, कनाडा के बाद चौथे स्थान पर है।