Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWG 2018: हीना सिद्धू ने भारत के लिए जीता 11वां गोल्ड मेडल

स्पोर्ट्स डेस्क:21वें कॉमनवेल्थ गेम के छठे दिन 25 मीटर पिस्टल इवेंट में हीना सिद्धू ने गोल्ड जीतकर भारत को भारत को 11वां स्वर्ण पदक दिलाया है। भारत ने 11 गोल्ड, 4 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज के साथ कुल 20 मेडल हो गए है और अंक तालिका में वह तीसरे नंबर पर है।

कॉमनवेल्थ शूटिंग में भारत ने कुल 8 मेडल जीते जिसमें 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल है। हीना से पहले मनु भाकेर और जीतू राय ने निशानेबाजी में गोल्ड जीता है। भारत के कुल पदकों की संख्या 20 हो गई है।

इन 20 पदकों में भारत ने 11गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं। हीना ने इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में भी रजत पदक जीता था जिसमें मनु भाकर को स्वर्ण पदक मिला था।