स्पोटर्स डेस्क। पंद्रह साल की उम्र में शूटर अनीश भानवाला राष्ट्रमंडल खेलों 2018 में हिस्सा लिया और प्रतिष्ठित समारोह में भारत के सबसे कम उम्र में स्वर्ण पदक जितने वाले विजेता बन गए है। अनीश ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड के साथ यह कामयाबी हासिल की।
हरियाणा के निशानेबाज अनीश ने फाइनल में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए 30 स्कोर किया, जिसमें पांच-पांच की चार सीरिज शामिल थी। क्वालीफाइंग मैच में अनीश ने 580 के कुल स्कोर और 22 सेंट्रल बैल का स्कोर किया, जबकि नीरज 579 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
इसी के साथ ही अब भारत के पास पदकों की संख्या 35 हो गई है इसमें 16 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल है।
CWG 2018: सुशील और राहुल ने जीता गोल्ड
स्वर्ण जीतकर अनीश ने 16 साल की निशानेबाज मनु भाकर का रिकॉर्ड तोड़ा दिया। बता दे कि मनु ने इन्हीं खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण जीता था। लेकिन अनीश ने गोल्ड जितकर सबसे कम उम्र के भारतीय राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बन गए और मनु का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
स्वर्ण पदक के दौर में, सिर्फ एक अंक के अंतर के साथ अनीश ने पिछले नवंबर को बेल्मोंट में राष्ट्रमंडल शूटिंग चैंपियनशिप में रजत जीती थी, जिसमें उन्होंने अधिकतम 30 अंकों के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
कॉमनवेल्थ गेम्स से 2 भारतीय एथलीट्स को बाहर निकाला, जानिये वजह
IPL 2018: धोनी की टीम CSK के ऊपर मुसीबत का पहाड़, टीम का ये अहम खिलाड़ी भी हुआ बाहर