Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWG 2018: बजरंग पुनिया ने 65 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता

स्पोट्स डेस्क। भारत के बजरंग पुनिया ने शुक्रवार को 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में अपने 65 किलो फ्री स्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता। पहली बार बजरंग ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता।

बजरंग ने वेल्स के केन चार्ग को आसानी से 10-0 की जीत के साथ हराया और इसे एक तरफा जीत लिया। राष्ट्रमंडल खेलों में बजरंग का यह पहला स्वर्ण पदक है। बजरंग ने पहले ही दौर में अपने नाम जीत दर्ज कर ली। भारतीय पहलवान बजरंग ने शुरुआत से ही अपने प्रतिद्वंद्वी चारिग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया।



पहली बार आईपीएल में खेला ये प्लेयर और अपने नाम जड़ डाला यह रिकॉर्ड

मैट पर आने के बाद आधे मिनट में ही भारतीय पहलवान ने अपना स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने वेल्स के खिलाड़ी को एक अंक लेने की इजाजत नहीं दी और शुरुआत में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली और फिर केन की तरफ से दो लगातार अंक बनाए। 6-0 और 8-0 के बाद, बजरंग ने दो अंक दर्ज कर 10-0 से जीत दर्ज की।

आईपीएल से अब तक बाहर हो चुके हैं ये 9 प्लेयर्स, ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों के लिए अनलकी रहा टूर्नामेंट

आपकी जानकारी के लिए बात दे कि साल 2014 में बजरंग ने ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 61 किलोग्राम वर्ग में स्पर्धा करते हुए रजत जीता था। बजंरग की इस बार हुई जीत के साथ ही मुक्केबाजी में भी भारतीय अभियान को गति मिली है।



CWG 2018: इतनी कम उम्र में स्वर्ण जीतकर अनीश भानवाला ने रचा इतिहास, जिताया भारत को 16 वां गोल्ड

फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके है ये 6 क्रिकेटर्स, जानें कौन रहा अभिनेता के रूप में सफल