स्पोर्ट्स डेस्क:21वें कॉमनवेल्थ खेलों के पांचवें दिन भारत को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीतू राय ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने 8 गोल्ड, 3 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज के साथ कुल 15 मेडल हासिल कर भारत अंक तालिका ने तीसरे नंबर पर आ गया है।
इससे पहले सोमवार को वेटलिफ्टिंग में प्रदीप सिंह ने पुरुषों के 105 किलो भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता. प्रदीप ने कुल 352 किलोग्राम वजन उठाया. उन्होंने स्नैच में 152 और क्लीन एंड जर्क में 200 किलोग्राम वजन उठाकर यह मेडल जीता और मेडल टैली में वह तीसरे नंबर पर है।
भारत को पांच स्वर्ण पदक भारोत्तोलन प्रतियोगिता में ही मिले हैं। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। निशानेबाजी की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हरियाणा की 16 साल की निशानेबाज मनु भाकर ने भारत को छठा स्वर्ण पदक दिलाया। पूनम यादव ने भारोत्तोलन में महिलाओं की 69 किलोवर्ग भार स्पर्धा में भारत को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया।