Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWG 2018: भारतीय मुक्केबाजों ने बॉक्सिंग के पाँच पदक किये पक्के ...

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कॉस्ट में खेले जा रहे 21 वे राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन बॉक्सिंग के मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। अपने आज के प्रदर्शन की बदौलत भारतीय मुक्केबाजों ने पांच पदक पक्के कर लिए हैं।

बता दे मनोज कुमार ने 69 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया के टेरी निकोलस को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया हैं। इसी के साथ उन्होंने अपना कॉमनवेल्थ का पदक पक्का कर लिया हैं।

हुसामुद्दीन मोहम्मद ने 56 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जाम्बिया के एवेरिस्टो मुलेंगिया को 5-0 से हराया। पुरुषों की 46-49 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अमित ने स्कॉटलैंड के अकील अहमद को 4-1 से मात दी। सेमीफाइनल में अब शुक्रवार को अमित का सामना युगांडा के जुमा मीरो से होगा।

नमन तंवर ने 91 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सामोआ के फ्रैंक मासोए को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी। सेमीफाइनल में अब नमन का सामना शुक्रवार को आॅस्ट्रेलिया के जेसन व्हाटले से होगा।

सतीश कुमार ने 91 किग्रा से ज्यादा भार वर्ग स्पर्धा में त्रिनिदाद के नाइजेल पॉल को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया हैं। अब इसी के साथ भारतीय खिलाडियों के पांच पदक पक्के हो गए हैं।