Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWG 2018: एक बार फिर बेटी ने किया देश का नाम रोशन, शूटिंग में जीता सिल्वर

समय समय पर भारत की कई बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है। एक बार फिर से तेजस्विनी सावंत ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में 50 मीटर राइफ़ल प्रोन इवेंट में सिल्वर मैडल जीत कर देश का नाम रोशन किया है। बता दें कि सावंत ने 618.9 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीता है।

सिंगापुर की लिंडसे वेलोसो 621.0 स्कोर हासिल करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मैडल जीता।

स्कॉटलैंड की सेओनइड मैक्इनटोश ने 618.1 का स्कोर करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसी इवेंट के फाइनल में भारत की एक और निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. वह 602.2 के स्कोर के साथ 16वें स्थान पर रहीं.

वहीं स्कॉटलैंड की सेओनइड मैक्इनटोश ने 618.1 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मैडल जीतने में कामयाब रही।

बता दें कि यह 37 वर्षीय सावंत का यह छटा मैडल है। इस से पहले वे 2006 में दो गोल्ड मैडल और 2010 में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मैडल जीत चुकी है। 20 सदस्यीय फाइनल में, कुल 618.9 के लिए सावंत ने 102.1, 102.4, 103.3, 102.8, 103.7 और 104.7 की श्रृंखला की शूटिंग की।

महिला 50 मीटर राइफल प्रोन फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय अंजुम मुदगिल, 602.2 के कुल स्कोर के साथ 16 वें स्थान पर रही।

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अबतक 25 मेडल जीते हैं। इन 25 मेडल में 12 गोल्ड, 5 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। निशानेबाजी में भारत को अब तक 12 मेडल मिले हैं. जिनमें 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं।