स्पोर्टस डेस्क। गोल्डकोस्ट में चल रहें 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की महिला कुश्ती टीम से पहलवान पूजा ढांडा ने भारत के नाम एक ओर सिल्वर मैडल किया हैं। पूजा ढांडा ने भारतीय महिला कुश्ती टीम के 57 किलोग्राम स्पर्धा की खिलाडी हैं, जिसने फाइनल में सिर्फ दो अंक की कमी के चलते स्वर्ण खो दिया।
भारत की महिला पहलवान पूजा ढांडा का मुकाबला नाईजीरिया की ओडुनायो अडेकुओरोये से था। फाइनल में पूजा को नाइजिरियन महिला पहलवान ने -5 से मात देकर सोना जीता। पूजा और नाईजीरिन महिला पहलवान के इस मैच में कडा मुकाबला हुआ जिसमें कई बार मैच रोमांचक हुआ और अंत में पूजा को स्वर्ण से संतोष करना पडा।
पूजा इन राष्ट्रमंडल खेलों में विपक्षी खिलाडी के प्रति पूरी तरह से आक्रामक होते हुए अंक बटोर रही थी, मगर मुकाबले के अंतिम तीन सेकेंड में मात्र दो अंकों के अंतर से सोना जीतने से चूक गईं।