IPL 2018: इस खिलाड़ी ने मात्र 14 गेंदों में जड़ी IPL की सबसे तेज फिफ्टी
स्पोर्ट्स डेस्क।IPL 11 शुरू हो चुका है और रोज़ नए रिकॉर्ड बन रहे है। IPL 11 के दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज़ केएल राहुल ने वो कर दिखाया जो अभी तक IPL के इतिहास में नहीं हुआ। केएल राहुल ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मात्र 14 गेंदों में फिफ्टी जब रिकॉर्ड कायम कर दिया। आपको बता दे ये मैच पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने 18.5 ओवर में 4 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। राहुल ने महज 16 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 51 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ा जो आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक है। वहीं नायर ने 33 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रन बनाए।
युसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा
राहुल ने 14 गेंद में अर्धशतक जड़कर आईपीएल की सबसे तेज़ हाफ सेंचुरी लगाने वाले युसुफ पठान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। युसुफ पठान ने 2014 में कोलकाता की ओर से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
वहीं सुनील नारायण ने 2017 में कोलकाता की ओर से बेंगलुरु के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। इसके बाद सुरेश रैना का नाम आता है जिन्होंने 16 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।
मैच हारने के बाद विराट कोहली ने दिया ये बड़ा बयान, कहा...
स्पोर्ट्स डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को 4 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मैच को हारने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने अपने आप को मैच हारने के कारण बता दिया है। विराट कोहली ने मैच हारने के बाद “मुझे लगता है की हमने 15 रन कम बनाये और हमने बहुत सारी गेंद खाली निकल दी। खासकर मैंने भी बहुत सारी खाली गेंद खेली। एबी डी विलियर्स और मेरे एक पार्ट टाइम की गेंद में आउट होना मैच का टर्निंग पॉइंट था।
आपको बता दे की इस मैच में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने 33 गेंदों का सामना करके 31 रन बनाये। अपनी इस पारी के दौरान विराट कोहली ने 1 चौका और 1 छक्का लगाया। विराट कोहली का इस मैच में बल्लेबाज़ी का स्ट्राइक रेट 93.94 का रहा।
वही एबी डी विलियर्स ने इस मैच में मात्र 23 गेंदों का सामना करके 44 रनों की तूफानी पारी खेली।अपनी इस पारी के दौरान एबी डी विलियर्स ने 1 चौका और 5 छक्के लगाये। एबी डी विलियर्स का इस मैच में बल्लेबाज़ी का स्ट्राइक रेट से 191.30 का रहा था।
इस खिलाड़ी के नाम हुआ IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का ये रिकॉर्ड
Rajasthan Tourism App - Welcomes to the land of Sun, Sand and adventures
स्पोर्ट्स डेस्क:IPL के 11 वें सीजन का आगाज हो चुका है और आईपीएल शुरू होते कई नए रिकॉर्ड बनने शुरू हो गए है। अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान ने इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने 17 साल 11 दिन की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया और भारतीय खिलाड़ी सरफराज खान का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 17 साल 177 दिन की उम्र में आरसीबी के लिए डेब्यू किया था। मुजीब ने आईपीएल डेब्यू करते ही अपनी तीसरी ही गेंद पर दिल्ली के विस्फोटक ओपनर कॉलिन मुनरो को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
जादरान ने अपने डेब्यू मैच में ही आयरलैंड के खिलाफ 4 विकेट ले लिए थे और उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला था। मुजीब को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा था।
IPL 2018: आज होगा RR के देशी कप्तान और SRH के विदेशी कप्तान का पहला मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क:आईपीएल के 11 वें सीजन का चौथा मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद आज अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी स्टेडियम रात 8 बजे यह मैच होगा। दोनों ही टीम अपने नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी।
हैदराबाद ने केन विलियम्सन को कप्तान बनाया है तो राजस्थान ने अजिंक्या रहाणे को कप्तान चुना है। राजस्थान रॉयल्स साल बाद आईपीएल में वापसी हुई है।
सनराइजर्स हैदराबाद...
केन विलियमसन ( कप्तान), तन्मय अग्रवाल, खलील अहमद, बासिल थम्पी, रिक्की भुज, बिपुल शर्मा, कार्लोस ब्रैथवेट, शिखर धवन, श्रीवत्स गोस्वामी, एलेक्स हेल्स, मेहदी हसन, दीपक हुडा, क्रिस जॉर्डन, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद नबी, टी नटराजन, मनीष पांडे, युसूफ पठान, राशिद खान, , रिद्धिमान साहा ( विकेटकीपर), संदीप शर्मा, शकीब उल हसन, बिली स्टेनलेक, सचिन बेबी
राजस्थान रॉयल्स...
अजिंक्य रहाणे ( कप्तान), अंकित शर्मा, अनुरीत सिंह, जोफ्रा आर्चर, स्टूअर्ट बिन्नी, आर्यमन बिड़ला, जोस बटलर (विकेटकीपर), दुश्मंता चमीरा, प्रशांत चोपड़ा, श्रेयस गोपाल, कृष्णापा गौथम, हेनरिक क्लासेन, धवल कुलकर्णी, बेन लाफलिन, महीपाल लोमरोर, सुदेशन मिधुन, संजू सैमसन, जयदेव उनादकट,जतिन सक्सेना, डी आर्सी शॉर्ट, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी
हैदराबाद के इन 3 बल्लेबाजों रहेगी सबकी नजरें
स्पोर्ट्स डेस्क।गेंद छेड़छाड़ के मामले के बाद डेविड वार्नर पर एक साल का बैन लग गया है, जिससे वे आईपीएल भी नहीं खेल सकेंगे। जिसके बाद सनराइज़ हैदराबाद के मालिक ने इंग्लैंड के विस्फोटक प्लेयर एलेक्स हेल्स को खिलाने का निर्णय कर चुके है और वही डेविड वार्नर की जगह केन विलियमसन को कप्तान बनाया है। कुछ फैंस का मानना था कि वार्नर के चले जाने से हैदराबाद की टीम थोड़ी कमजोर लग रही है। पर हम आपको बता देते है, हैदराबाद की टीम में खतरनाक ओपनर एलेक्स हेल्स को लिया गया, जो बेहद ही खतरनाक है। इसके अलावा टीम में शिखर धवन, मनीष पांडे, केन विलियमन, कार्लोस ब्राथवेट जैसे धमाकेदार के बैट्समेन है।
शिखर धवन
शिखर धवन एक शानदार ओपनर है, जिन्होंने 127 मैच में 32.66 की औसत से 3561 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 401 चौके और 71 छक्के लगाए है।
केन विलियमसन
हैदराबाद के नए कप्तान केन बेहद खतरनाक है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक अब तक आईपीएल में नहीं कर सके। पर इस बार वे कप्तान है तो ऐसी पूरी उम्मीद है कि वे इस बार बल्ले से धमाका करेंगे। उन्होंने आईपीएल के 15 मैच में 31.61 की औसत से 411 रन बनाए है। वही 35 चौके और 11 छक्के लगाए।
एलेक्स हेल्स
इससे पहले हेल्स को मुंबई इंडियंस में लिया गया था, पर खेलने को मौका नहीं मिला था। पर इस बार हैदराबाद में पूरे मौके मिलेंगे और वो चाहेंगे अपने धमाकेदार बल्लेबाजी से अपना पुराना इतिहास बदलना।उन्होंने टी20 इंटरनेशनल के 52 मैच में 31.65 की औसत से 1456 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 158 चौके और 45 छक्के भी जड़े है।