Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खुशखबरी! IPL 11 की ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण होगा इस चैनल पर फ्री

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल का 11 वां संस्करण सात अप्रैल से शुरू हो जा रहा है और इसके लिए सभी टीमों की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आईपीएल 11 कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आईपीएल में इस बार सभी फ्रेंजाइजी को मिलाकर एक सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इससे पहले सभी टीमें अपने अपने होम ग्राउंड में सेरेमनी आयोजित करती थी। सात अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट ग्राउंड में सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा और साथ ही साथ फिल्मी सितारों का जमघट भी देखने को मिलेगा।

डेढ़ घंटे की होगी सेरेमनी


इस बार आईपीएल की सेरेमनी लगभग डेढ़ घंटे की होगी। डेढ़ घंटे तक चलने वाली ये सेरेमनी मैच से ठीक 15 मिनट पहले ही समाप्त हो जाएगी। बता दें कि आईपीएल का उद्घाटन समारोह पहले छह अप्रैल को होने वाला था, लेकिन बाद में इसे सीओए के निद्रेश के बाद इसे सात अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

बजट ने डाला खलल


इस बार आईपीएल के उद्घाटन समारोह के बजट में भारी कटौती की गई है। जिस वजह से विदेशी सितारे इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। पहले आईपीएल सेरेमनी का बजट 50 करोड़ रूपये था। लेकिन बाद में प्रशासकों की समिति ने इसे 30 करोड़ कर दिया। आईपीएल के संचालकों ने अब निर्णय लिया है, कि पूरा कार्यक्रम 18 करोड़ में आयोजित करवाया जाएगा।

ये सितारे बिखेरेंगे अपना जलवा


सिल्वर स्क्रीन के तमाम फिल्मी सितारे इस बार आईपीएल सेरेमनी में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। प्रमुख रूप से ऋति रोशन,प्रभुदेवा,जैकलीन फर्नांडीस,परिणीति चोपड़ा और वरूण धवन धवन अपना कार्यक्रम पेश करेंगे। हालांकि इससे पहले रणवीर सिंह के आने की खबरे थी। लेकिन कंधे में चोट की वजह से वो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

यहां देखें कार्यक्रम


कार्यक्रम की शुरूआत 7 अप्रैल को मुंबई में शाम 5ः30 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच मैच शुरू होने से ठीक 15 मिनट पहले इसे रोक दिया जाएगा। मैच का लाईव प्रसारण शाम 5ः30 से स्टार स्पोर्ट चैनल और मोबाईल में हॉटस्टार पर देख सकते हैं।