स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थानकेसवाईमानसिंह स्टेडियम जों की राजस्थान रॉयल्स का गढ़ कहा जाने वालासवाईमानसिंह स्टेडियम में आज 15 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की घरेलु प्रशंसकों को खुशिया मनाने का एक बार फिर मौका देना चाहेेंगी। राजस्थान रॉयल्स ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए अपने पिछलेमुकाबले में उन्होंने दिल्ली की टीम को मात दी थी।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहाहै की राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिक्या रहाणे अपनी टीम के साथ उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते कोलकाता को भी मात देना चाहेंगे। इस मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स चलेंजर्स बैंगलोर के साथ खेले गए मैच में शानदार जीत दर्ज की थी। रॉयल्स के युवा खिलाड़ी संजू सैमसन ने 45 गेंदों पर 92 रनो की पारी खेली थी। कोलकाता की बात करें तो उन्होंने अपने पिछले मैच में सोमवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को आसानी से हराकर चार मैचों में अपनी दूसरी जीत हासिल की थी।
जहां केकेआर में के पास क्रिस लिन और सुनील नरेन जैसे बड़े हिटर हैं तो कप्तान दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा और आंद्रे रसेल मिडिल ओवरों में टीम को बड़े स्कोर देने में सक्षम हैं राजस्थान के घरेलु मैदान मानसिंह स्टेडियम की तो यहा पर कोलकाता के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी रहा है। यहां पर राजस्थान ने केकेआर के खिलाफ चार में से तीन मैचों जीत हासिल की है।