स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2018 में आज होने वाले मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बैटिंग का न्योता दिया हैं। आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कडा मुकाबला देखने को मिला सकता हैं। इन दोनो टीमो के बीच आज का मुकाबला राजस्थान के सवाईमानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। आरआर और केकेआर के बीच यह आईपीएल11 का 15 वां मुकाबला खेला जायेंगा।
आज के मैच में टॉस जीतकर केकेआर ने मेजबान राजस्थान रॉयलस को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया हैं। आज के इस महामुकाबले में केकेआर की कमान दिनेश कार्तिक के हाथ में होगी, वही राजस्थान की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगें।
इस मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स चलेंजर्स बैंगलोर का हराया था, कोलकाता ने पिछले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को आसानी से हराकर चार मैचों में अपनी दूसरी जीत हासिल की थी।