इन्टरनेट डेस्क। किंग्स इलेवन पंजाब और सनराईज हैदराबाद के बीच कल आईएस बिंद्रा स्टेडियम (मोहाली) में खेला मैच गया। किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम रहा क्रिस गेल के तूफ़ान के सामने हैदराबाद का कोई भी गेंदबाज नही टीक पाया साथ ही इस पारी में क्रिस गेल ने (104) की शतकीय पारी खेली और हैदराबाद ने 20 ओवरों में तीन विकेट पर 193 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद अब तक सबसे ज्यादा सफल गेंदबाज राशिद खान भी क्रिस गेल का शिकार होने से नही बच पाए क्रिस गेल ने राशिद खान के 14वें ओवर में गेंदों पर लगातार चार छक्के लगाए। और उनका सारा स्पेल ही खराब कर दिया। इसके साथ ही गेंदबाज राशिद खान का अब तक का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सनराईज हैदराबाद के गेंदबाज राशिद खान ने 55 रन पर एक विकेट हासिल किया। बताया जा रहा है की यह राशिद का टी-20 करियर में सबसे महंगा स्पैल है। इसके साथ ही सनराईज हैदराबाद पंजाब की गेदबाजी के सामने कमाल नही कर पायी 20 ओवर में चार विकेट पर 178 रन ही बना सकी।