Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 11 : आज रैना और विराट में होगी इस रिकॉर्ड के लिए टक्कर

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल हमेशा अपने नये नये रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है ऐसा ही एक रिकॉर्ड आज बन सकता है यह रिकॉर्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली और मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना के बीच सबसे सफल बल्लेबाज बनने का होगा है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कभी कोहली तो कभी रैना एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।

आईपीएल-11 में विराट कोहली ने शानदार पारी खेल रैना को पीछे छोड़ दिया था। अब चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेल एक बार फिर से इस सूची में विराट को पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल में सुरेश रैना ने अब तक 165 मैचों में 4658 रन बना लिए हैं। विराट कोहली के नाम 154 मैचों में 4649 रन हैं।

आईपीएल-11 में विराट कोहली अभी पांच मैचों में 231 रन बनाकर तीसरे स्थान पर है, जबकि सुरेश रैना अभी चार मैचों में 118 रन ही बना सके हैं। बताया जा रहा है की यह जंग अब चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के बीच आज खेले जा रहें मैच में भी देखने को मिलेगी।