Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 11: मुंबई इंडियंस को लग सकता है एक और झटका, टीम का ये दिग्गज खिलाड़ी हो सकता है बाहर

इन्टरनेट डेस्क। आईपीएल 11 में मुंबई इंडियंस शुरू से अच्छी शुरुआत नही कर पा रही मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक यह साल अच्छा नही रहा टीम को एक के बाद एक हार का सामना तो करना ही पड़ा साथ ही अब टीम को एक नया झटका लगा है मुम्बई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड जो अभी तक टीम के लिए कुछ खास नही कर पाए है उन पर अब मुंबई इंडियंस टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की मुम्बई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने पोलार्ड के खराब प्रदर्शन को देखकर बहुत दुखी है और वो टीम के लिए कुछ बदलाव की उम्मीद कर रहें है उनका मानना है की अब टीम में थोड़े बदलाव की जरूरत है । महेला जयवर्धने ने कहा कि कीरोन पोलार्ड आईपीएल-11 संघर्ष कर रहे हैं, हमें उन पर भरोसा है। लेकिन एक कोच के रूप में मुझे पोलार्ड की जगह पर फैसला लेना होगा। इसके लिए उन्होंने टीम से 24 घंटे का समय मांगा है।

बताया जा रहा है की मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर पोलार्ड अभी आईपीएल-11 के छह मैचों में केवल 63 रन ही बना सके हैं साथ ही उन्होंने गेदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन नही किया है अभी तक उन्होंने टीम के लिए एक भी विकेट नहीं लिया है। आईपीएल के इस संस्करण में मुम्बई इंडियंस छह मैचों में केवल एक में ही जीत हासिल कर सकी है साथ ही वह आठ टीमों की अंक तालिका में सातवें स्थान पर हैं।