Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 11 :  पंजाब ने जीता टॉस केकेआर को दिया बल्लेबाजी का न्योता  

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग-11 के यहां ईडन गार्डन मैदान पर खेले जा रहे 18वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब जीत लिया है। पंजाब के कप्तान रविचन्द्रन ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।पंजाब के लिए अच्छी खबर ये है कि ओपनर बल्लेबाज राहुल और क्रिस गेल मैच को अच्छी शुरूआत दे रहे है वहीं बॉलिंग में कप्तान आर अश्विन और मध्यम तेज गेंदबाज मोहित शर्मा और आदित्य तारे अच्छी भूमिका निभा रहे हैं।

लेकिन देखा जाए कोलकाता की टीम भी कई कमजोर नजर नही आ रही है उन्होंने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को एक तरफा हराया था।केकेआर के रोबिन उथप्पा, कप्तान दिनेश कार्तिक और नीतीश राणा भी अपनी फॉर्म में चल रहें है बताया जा रहा है की दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला हो सकता है।

संभावित टीमें:-
कोलकाता नाइट राइडर्स:-कप्तान दिनेश कार्तिक, क्रिस लिन, सुनील नारिन, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, शुबमान गिल, टॉम कररान, पियुष चावला, शिवम मावी, कुलदीप यादव।

किंग्स इलेवन पंजाब:-कप्तान रविचंद्रन अश्विन, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, हारून फिंच, युवराज सिंह , एंड्रयू टाई, बरिंदर सरन, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान।