स्पोर्ट्स डेस्क:आज शाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2018 के 11वें सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।
आईपीएल के इस सीजन में इनमें चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद सहित आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इन टीमों के कप्तानों चेन्नई सुपरकिंग्स के एमएस धोनी, दिल्ली डेयरडेविल्स के गौतम गंभीर, किंग्स इलेवन पंजाब के रविचंद्रन अश्विन, कोलकाता नाइटराइडर्स के दिनेश कार्तिक, मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा, राजस्थान के रॉयल्स अजिंक्य रहाणे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली और सनराइजर्स हैदराबाद के केन विलियमसन हैं।
इस सीजन के आठ कप्तानों में सिर्फ न्यूजीलैंड के केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद विदेशी कप्तान है और आईपीएल टीमों में सिर्फ एक विदेशी कप्तान होने का मौका 10 साल बाद आया है।
क्रिकेट का ये महाकुंभ जब 2008 में शुरू हुआ था, तब भी आठ में से एक टीम की कमान ही किसी विदेश प्लेयर के हाथों में थी। पहले सीजन में सबसे कमजोर टीम मानी जाने राजस्थान रॉयल ने शेन वॉर्न के नेतृत्व में आईपीएल का पहला खिताब जीतकर सबको चोका दिया थां