Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: धोनी की टीम CSK के ऊपर मुसीबत का पहाड़, टीम का ये अहम खिलाड़ी भी हुआ बाहर

इंटरनेट डेस्क: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर है मुसीबत का पहाड़, धोनी की टीम में सुरेश रैना पिंडली की मांसपेशी में चोट के कारण आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे। रैना को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में सुनील नारायण की गेंद पर एक रन लेते हुए चोट लगी थी। चेन्नई सुपर किंग्स के अहम् खिलाड़ी के फिट नहीं होने की वजह से धोनी आगे की मैच को लेकर क़ाफी टेंसन मे रह रहे है।

चेन्नई को मोहाली में 15 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब से और 20 अप्रैल को अपने मैदान पर राजस्थान रायल्स से खेलना है। इससे पहले केदार जाधव भी हैमिस्ट्रिंग चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय भी पूरी तरह फिट नहीं है। इस बीच कावेरी जल विवाद के कारण बीसीसीआई को चेन्नई के बाकी घरेलू मैच पुणे में कराने का फैसला लेना पड़ा।

प्रदेश प्रशासन ने कहा था कि वह आईपीएल मैचों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने में असमर्थ है। चेन्नई और केकेआर के मैच से पहले भी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था और मैच के दौरान चेन्नई के रविंद्र जडेजा पर जूता भी फेंका गया गया था।