Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018 : गौतम गंभीर ने छोड़ी DD की कप्तानी, अब ये खिलाड़ी संभालेगा जिम्मेदारी

इंटरनेट डेस्क: गौतम गंभीर ने बुधवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है। आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खराब प्रदर्शन के कारण गंभीर ने यह फैसला लिया है। गंभीर की जगह अब श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे। दिल्ली का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम ने अब तक 6 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ एक जीत हासिल की।

कप्तानी छोड़ने के बाद गंभीर ने कहा, 'यह मेरा फैसला है। मैंने टीम के लिए उपयोगी योगदान नहीं दिया। मुझे एक लीडर होने के नाते खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेना था। मुझे लगता है कि कप्तानी छोड़ने का यह सही समय है।'

वहीं कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने पर श्रेयस अय्यर ने कहा, 'मैं टीम प्रबंधन और अपने सभी कोचेस को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे कप्तान नियुक्त किया। यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।' उन्होंने आगे कहा, 'अभी हमारे पास 8 मैच बचे हैं और टीम में वापसी करने की क्षमता है। मैं इस नई जिम्मेदारी के साथ अपने टीम को आगे लेकर जाने की पूरी कोशिश करूँगा।