IPL के इस सीज़न में किंग्स XI पंजाब के क्रिस गेल ने धमाल मचा रखा है. गेल ने अब तक 4 मैचों में 252 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 151 से ज़्यादा है. इस सीज़न का पहला शतक भी उनके नाम है. उनकी बैटिंग की बदौलत पंजाब 10 अंकों के साथ पाइट टेबल पर तीसरे नंबर पर है.