Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब घर बैठे खरीदें IPL 2018 की टिकटें

स्पोर्ट्स डेस्क:7 अप्रैल से IPL के 11 वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। इस बार आईपीएल का 11 वां सीजन 7 अप्रैल से 27 मई तक चलेगा और इस बार राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की 2 साल बाद वापसी हुई है। आईपीएल का उद्घाटन समारोह मुंबई 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

इस IPL में सबसे महंगा टिकट रॉयल चलेंजर्स बैंगलोर का है इसका मिनियम टिकट 1200 रुपए का है। मुंबई इंडियंस के शुरुआती टिकट के दाम 800 रुपये हैं तो राजस्थान रॉयल्स के शुरुआती टिकट के दाम 500 रुपये हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के शुरुआती टिकट के दाम 400 रुपये हैं।आईपीएल 2018 के टिकट आप ऑनलाइन BookMyShow, Paytm और Insider के आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के सभी मैचों के लिए टिकट मुंबई इंडियंस की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के मैचों के लिए टिकट पेटीएम से खरीदे जा सकते हैं और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए टिकट इनसाइडर वेबसाइट से भी खरीदे जा सकते हैं।