Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: पंजाब ने जीता टॉस, बल्‍लेबाजी का किया फैसला

स्‍पोर्टस डेस्‍क। आईपीएल के 11वें संस्‍करण में आज का मुकाबले में किंग्‍स इलेवन पंजाब ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया हैं। आज के मैच में कैन विलियम्‍सन के कप्‍तानी वाली टीम हैदराबाद पहले क्षेत्ररक्षण करती नजर आएगी। आईपीएल का यह मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्‍टेडियम पर खेला जायेगा। आईपीएल 11 में सारी टीमें एक दूसरे को कडी टक्‍कर दे रही हैं, और यह मैच आईपीएल 11 का 19वां मैच हैं।

आईपीएल11 के आज होने वाले मुकाबले में पंजाब के सामने हैदराबाद को हराने की बडी चुनौती होगी, वही हैदराबाद ये मैच जीतकर चौका लगाने की सोच में होगी। पॉइंट टेबल के हिसाब से आईपीएल11 में हैदराबाद ने नम्‍बर 2 की पॉजिशन बना रखी हैं। इससे पहले आईपीएल 2018 में हैदराबाद की टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया हैं। अब से पहले हुए मुकाबलों में हैदराबाद ने 3 मैच खेले हैं जिसमें सभी मैचों में जीत दर्ज की हैं।

आज के मैच में हैदराबाद की कमान कैन विलियॅसन के हाथ में होगी वही पंजाब की कप्‍तानी आर. अश्विन के कंधो पर होगी। पंजाब ने अब तक कुल 3 मैच खेले हैं जिसमें 1 मैच बवाकर बाकि 2 मैच टीम ने अपने खाते में दर्ज किये हैं। वहीं बात अगर पंजाब टीम की करें तो टीम ने अभी तक एवरेज प्रदर्शन किया हैं।