स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 11 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबईइंडियंस को हराकर रोमांचक जीत दर्ज की थी। अब CSK का दूसरा मैच कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) से आज होगा है। लेकिन उससे पहले धोनी के लिए एक बुरी खबर है।
फाफ डु प्लेसिस चोटिल के कारण केकेआर के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले मैच में विनिंग शॉट खेलने वाले केदार जाधव हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुके है। ऐसे में धोनी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
CSK के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने कहा, "मुझे लगता है डुप्लेसी पूरी तरह से प्रैक्टिस में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। वह मांसपेशियों में खिंचाव से अभी अच्छे से नहीं उबर पाये हैं और उनकी अंगुली में भी छोटा सा फ्रैक्चर है। वो अगले कुछ दिनों में प्रैक्टिस शुरू करेंगे। उम्मीद है कि मोहाली (15 अप्रैल) में खेले जाने वाले मैच में उनको टीम में शामिल किया जा सकता है।"