स्पोर्ट्स डेस्क। आइपीएल-11 में आज के एकमात्र मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच हैदराबाद टीम के होमग्राउण्ड राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अभी तक 1-1 मैच खेला है जिसमें एक तरफ हैदराबाद ने अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट्स से करारी शिकस्त दी थी वहीं मुंबई को उद्घाटन मैच में चेन्नई के हाथों 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
IPL 2018 : CSK को लगा बड़ा झटका, जाधव के बाद अब यह खिलाडी हुआ अगले 2 मैचों से बाहर
पिछले सीजन के कप्तान वार्नर की अनुस्पथिति में हैदराबाद ने अपने पहले मैच में बैटिंग, बोलिंग और फील्डिंग तीनों क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया और राजस्थान को केवल 125 रन पर रोककर 9 विकेट से जीत हासिल की थी। मैच में धवन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद अर्धशतक लगाया था।
लेकिन दूसरी तरफ मुम्बई को अपने पहले मैच में ओपनिंग जोड़ी के मामले में परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालाँकि मध्यक्रम बल्लेबाज़ों के फॉर्म में होने से टीम को कुछ राहत मिलेगी। पिछले मैच में गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया था जिसका फायदा मुम्बई की टीम इस मैच में भी उठाना चाहेगी। आलराउंडर हार्दिक पंड्या का पिछले मैच में चोटिल होना मुम्बई के लिए समस्या हो सकता है और यह भी देखना होगा कि वे इस मैच में खेलने उतरते है या नहीं।
'विज्डन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर' के लिए हुआ विराट कोहली और मिताली राज का चयन
रोहित शर्मा इस मैदान पर खेले गए 13 आईपीएल मैचों में 144.44 की स्ट्राइक रेट से कुल 429 रन बना चुके है जबकि हैदराबाद टीम के स्टार बॉलर भुवनेश्वर मुम्बई के पोलार्ड को 2013 के बाद अब तक 12 गेंदों में 3 बार आउट कर चुके है।
संभावित टीम -
सनराइज़र्स हैदराबाद - वृद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, शाकिब अल हसन, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, बिली स्टेनलेक, सिद्धार्थ कौल।
मुम्बई इंडियंस - रोहित शर्मा (कप्तान), एविन लुईस, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या / सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड, मयंक मार्कैंड, मिशेल मैकक्लेघन, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान, जसप्रीत बुमराह।