स्पोर्टस डेस्क। आईपीएल11 में आज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले जाने वाले मैच में आरसीबी ने पहले टॉस जीतकर पंजाब को पहलेबल्लेबाजी करने का न्योता दिया हैं। बैंगलूरू और पंजाब के बीच ये मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा। बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से आर. अश्विन टीम की अगुवाई करेंगें। किंग्स इलेवन पंजाब ने पिछला मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को करारी शिकस्त दी थी और लोकेश राहुल ने इस मैच में मात्र 14 गेंदों में दिल्ली के खिलाफ अर्धतशतक जड़ा था।
जबकि विराट के टीम आरसीबी ने पीछले मुकाबले में केकेआर से हार का सामना किया था, इस मैच में सुनील नरेन की आतिशी पारी के कारण आरसीबी ने जीता हुआ मैच गवा दिया था, जिसके चलते विराट सेना पर आज जीत हासिल करने का दबाव बना हुआ हैं।
बेंगलुरू: विराट कोहली (कप्तान), ब्रेंडन मैक्कुलम, एबी डिविलियर्स, क्रिस वोक्स, क्विंटन डिकॉक, सरफराज खान, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मनदीप सिंह और कुलवंत खेजरोलिया।
पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, युवराज सिंह, डेविड मिलर, मार्कस स्टोयनिस, मयंक अग्रवाल, करूण नायर, अक्षर पटेल, एजे टाई, मोहित शर्मा और मुजीब उर रहमान।