Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: आज कोलकता नाइट राइडर्स और दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स में होगा कडा मुकाबला 

स्‍पोर्टस डेस्‍क। आईपीएल के 11वें संस्‍करण में चल रहें अब तक के सभी मैच बेहद रोमांचक रहे हैं। आज के मैच में कोलकता नाइट राइडर्स और दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के बीच कडा संघर्ष देखने को मिल सकता हैं। कोलकता और दिल्‍ली के बीच होने वाली इस जंग का प्रसारण रात आठ बजे से होगा। आईपीएल 2018 में ये 13वां मैच खेला जायेगा।

दिल्‍ली और कोलकता के बीच ये मैच कोलकता के र्इडन गार्डन पर खेला जायेगा। कोलकता टीम के लिये ये उनका होमग्राउंड होगा, जबकि दिल्‍ली की टीम कोलकता को उसी के होमग्राउंड पर मात देने के इरादे से उतरेगी। आज दिल्‍ली की कमान गौतम गंभीर के हाथ में होगी वही कोलकता की कप्‍तानी की बागडौर दिनेश कार्तिक संभालेंगें।

बात अगर आईपीएल 2018 की पांइट टेबल की करें तो ये दोनो ही टिमे अब तक एक जैसे प्रदर्शन कर चुकी हैं। कोलकता और दिल्‍ली को पाइंट टेबल में 2-2 अंक मिले हुए हैं। और ये दोनो ही टीमे 1-1 मैच जीतने के साथ 2-2 मैच हार भी चुंकी हैं। आज के मुकाबले में ये दोनो दिग्‍गज टीमें अपने प्रदर्शन को बेहतर साबित करने के इरादे से उतरेगी, जबकि कोलकता ने मैच से पहले अपने होम ग्राउंड पर काफी प्रेक्टिस भी की हैं।