स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को बाहर बैठना पड़ सकता है। टीम के कप्तान केन विलियमसन ने इस बात की जानकारी दी। भुवनेश्वर की कमर में चोट के कारण टीम प्रबंधन को यह फैसला लेना पड़ा।
5 साल पहले IPL छोड़ चुका है ये खिलाड़ी,लेकिन आज भी धोनी और विराट से पॉपुलर
भुवनेश्वर कुमार इस से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए पहले मैच में भी नहीं खेले थे। टीम ने इस वर्ष आईपीएल में अपने शुरूआती 3 मुकाबले जीतकर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन पिछले 2 मैचों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भुवनेश्वर का बाहर होना टीम को परेशानी में डाल सकता है।
भुवनेश्वर के टीम से बाहर होने के अलावा टीम के एक अन्य प्रमुख गेंदबाज राशीद खान का फॉर्म में ना होना भी उनके लिए चिंता का कारण बन सकता है। राशीद ने चेन्नई और पंजाब के खिलाफ हारे हुए दोनों ही मैचों में 55 और 49 रन दिए थे। हालाँकि कप्तान केन को इस मैच में इनके फॉर्म में वापिस आने की उम्मीद है।
सनराइज़र्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में पांच मैचों के 3 जीत और 2 हार साथ 6 अंक लेकर चौथे स्थान पर बनी हुई है। जबकि मुंबई इंडियंस ने अभी तक केवल एक मैच जीता है और पॉइंट्स टेबल में दिल्ली डेयरडेविल्स से ऊपर सांतवे स्थान पर बनी हुई है। ऐसे में मुंबई के लिए यह मुकाबला बहुत महत्वपूर्ण है।