Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018 : धौनी और कोहली की टीम ने मारे इतने छक्के की तोड़ दिया आइपीएल रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क: आइपीएल में बुधवार रात को महेंद्र सिंह धौनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से मात दे दी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रनों की बारिश देखने को मिली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर आठ विकेट पर 205 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया।

इस मैच में धौनी के धुरंधरों और विराट कोहली के चैलेंजर्स ने मिलकर 33 छक्के जड़े। ये आइपीएल के इतिहास में रिकॉर्ड बन गया। क्योंकि इससे पहले आइपीएल के किसी भी मुकाबले में कभी भी 33 छक्के नहीं लगे थे। इस मैच में चेन्नई की तरफ से 17 तो बैंगलोर की तरफ से 16 छक्के लगे।

इस मैच में बैंगलोर की तरफ से 16 छक्के लगे। बैंगलोर की तरफ से 8 छक्के ए बी डिविलियर्स ने मारे। इसके साथ ही डि कॉक ने भी 37 गेंदों में 54 रन बनाते हुए 4 छक्के जड़ दिए। इन दोनों के बाद आउट होने के बाद आए मंदीप सिंह ने 3 छक्के मारे तो एक छक्के वॉशिंगटन सुंदर ने लगाया।

चेन्नई की ओर से सबसे पहला छक्का शेन वॉटसन ने लगाया, लेकिन वो पहले ही ओवर में एक छक्का लगाने का बाद आउट हो गए। इसके बाद 53 गेंदों पर 82 रन की दमदार पारी खेलने वाले अंबाती रायडू ने 8 छक्के जड़े तो धौनी ने अपने बल्ले से धमाका करते हुए मात्र 34 गेंदों में 70 रन बनाते हुए 7 छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी।