Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: ज़ीवा का फिर हुआ वायरल वीडियो, बोली 'पापा कम ऑन'

नयी दिल्ली: IPL 2018 के रंग में सारा देश ही नहीं धोनी की छोटी सी बेटी ज़ीवा भी रंगी हुई हैं. वह अपने पापा के हर गेम को फ़ॉलो करती हैं. इस बार ज़ीवा ने  पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बैठी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वीडियो के ज़रिये एक प्यारा का संदेश भेजा है. इसमें वह डांस करने के साथ-साथ टीम को चियर भी कर रही हैं। यह विडियो खुद धोनी ने दिल्ली डेयरडेविल्स से सोमवार को होनेवाले मुकाबले से पहले पोस्ट किया है. धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो विडियोज पोस्ट किए हैं. पहले विडियो में जीवा डांस कर रही हैं वहीं दूसरे विडियो में वह सीएसके-सीएसके चियर करके पापा कम ऑन बोल रही हैं.