स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 11 के आज खेले जाने वाले मुकाबलें में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया हैं। इस मैच में हैदराबाद पहले बैटिंग करेगी। आज का यह मैच आईपीएल के 11वें संस्करण का 23वां मैच हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम पर खेला जायेगा। आज के मैच में हैदराबाद टीम की कमान कप्तान केन विलियमसन के हाथों में होगी वही मुंबई का दरोमदार कप्तान रोहित शर्मा पर होगा। आज के मैच में सनराईजर्स हैदराबाद के घातक गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का खेलना संदिग्ध माना जा रहा हैं, क्योंकि इस स्टार गेंदबाज की कमर में चोट लगी हुई हैं।
बात अगर पाइंट टेबल के हिसाब से करें तो हैदराबाद ने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं जिनमे से 3 मैचों में जीत दर्ज कर 2 मैचों में हार का सामना किया हैं, वही मुंबई इंडियंस ने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं जिनमे से अभी तक मात्र 1 मैच जीता हैं और शेष 4 मैचों में हार का सामना किया हैं। संभावित टीम-
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, मुस्तफिजुर रहमान, ईशान किशन, राहुल चहर, इविन लुइस, सौरभ तिवारी, बेन कटिंग, प्रदीप सांगवान, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, तजिन्दर सिंह, शरद लुंबा, अनुकूल रॉय, मोहसिन खान, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, मयंक र्मक डे, अकिला धनंजय, एमडी निधीश, मिशेल मैक्लेघन।
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, रिद्धिमान साहा, सिद्धार्थ कौल, श्रीवत्स गोस्वामी, रिकी भुई, बासिल थम्पी, टी. नटराजन, दीपक हुड्डा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, युसूफ पठान, सचिन बेबी, बिपुल शर्मा, मेहेदी हसन, कार्लोस ब्रैथवेट, राशिद खान, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, तन्मय अग्रवाल, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन और बिली स्टानलेक।