इंटरनेट डेस्क: क्रिस गेल ने रविबार की मैच में यह साबित कर दिया की उन्हें किसी पहचान के मोहताज की जरुरत नहीं। जब IPL 2018 में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदने तक से इनकार कर दिया था। पहले दिन तक अनसोल्ड रहने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रिटी जिंटा ने 39 साल के इस खिलाड़ी पर दांव खेला और बेस प्राइस में ही गेल को खरीदा गया।
रविवार को खेले गए आईपीएल के दूसरे मैच में उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें 'यूनिवर्सल बॉस' कहा जाता है। किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए गेल ने 33 गेंदों में ताबड़तोड़ 63 रन ठोक दिए। इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे गेल ने 190 के स्ट्राइक रेट से खेली अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के भी लगाए। गेल के इसी तूफान का असर था कि उनकी टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 रन हरा दिया।
क्रिकेट इतिहास के सबसे तूफानी बल्लेबाजों की लिस्ट में क्रिस गेल टॉप पर ही रहेंगे। किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर और टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग खुद अपने दौर के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, ऐस में शुरुआती 2 मैचों में गेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल न करना किंग्स इलेवन की रणनीति पर सवाल उठाता है।