स्पोर्टस डेस्क। IPL 2018 के आज खेले जाने वाले मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं। आईपीएल 11 के इस 13वें मैच को कोलकाता के र्इडन गार्डन पर खेला जा रहा हैं। दिल्ली और कोलकाता का यह मैच चंद मिनटो में शुरू होने वाला हैं।
दिल्ल्ी डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेले जाने वाले इस मैच में दोनो ही टीमे एक दूसरे को कडी टक्कर देने के इरादे से उतरेगी। अब तक आईपीएल 11 की पाइंट टेबल में ये दोनो ही टीमे बराबर की स्थिति में बनी हुई हैं। केकेआर के लिए कोलकाता का ईडन गार्डन होमग्राउंड पिच हैं जिसका फायदा केकेआर जरूर उठाना चाहेगी, वही दिल्ली डेयरडेविल्स भी आज के मैच में बढत बनाने के इरादे से उतरेगी। आज के मैच में कोलकता की कप्तानी दिनेश कार्तिक करेंगें वही दिल्ली की कमान गौतम गंभीर के हाथ में होगी।