Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: आज होगा मुंबई इंडियन्‍स और आरसीबी का कडा मुकाबला

स्‍पोर्टस डेस्‍क। फटाफाट क्रिकेट के सबसे रोमांचक फॉर्मेट आईपीएल के 11वें संस्‍करण में आज का मुकाबला मुंबई इंडियन्‍स और रॉयल चैलेंजर बैंगलुरू के बीच खेला जायेंगा। आईपीएल के इन दोनो दिग्‍गज टिमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्‍टेडियम में रात 8 बजे खेला जायेगा।

गत चैंपियन मुंबई ने इस मैच से पहले अब तक कुल तीन मैच खेले हैं और तीनों मैचों में ही टीम को हार का सामना करना पडा हैं जबकि आरसीबी के द्वारा खेले गये तीन मैच में से टीम को 1 मैच जीतकर बाकि के दो मैचों में हार का मुंह देखना पडा हैं।

आईपीएल के इतिहास में अपनी शानदार परर्फोमेंस के लिए शुमार मुंबई इंडियंस पर आज के मैच को जीतने का दबाव बना हुआ हैं वहीं आरसीबी भी इस मैच को जीतकर पाइंट टेबल की स्थिति को अच्‍छा बनाने की कोशिश करेगी। आज के मैच में मुंबई की कप्‍तानी रोहित शर्मा के हाथो में होगी वही आरसीबी की कमान विराट कोहली संभालेंगें।