Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018 : हैदराबाद टीम को बड़ा झटका, एक और खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में मंगलवार को हुए लौ स्कोरिंग मैच में सनराइज़र्स टीम ने मुंबई टीम को 31 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की लेकिन इस बीच टीम को एक बड़ा झटका लगा। टीम में शामिल ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बिली स्टानलेक टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। स्टानलेक चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में लगी ऊँगली की चोट के कारण आगे नहीं खेल पाएंगे।

फ्रैंचाइज़ी ने इस बात की पुष्टि की है कि डॉक्टर की सलाह के बाद स्टानलेक इलाज के लिए अपने देश लौट चुके है। स्टानलेक इस साल हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक है। स्टानलेक ने इस आईपीएल में खेले गए 5 मैचों में 7 विकेट लिए है। स्टानलेक ने पिछले साल का आईपीएल रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के लिए खेला था।

गौरतलब है कि स्टानलेक और भुवनेश्वर जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन मुंबई को केवल 87 रन पर ढेर करते हुए 31 रन से जीत हासिल की।इस जीत के बाद 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में पंजाब और चेन्नई के बाद तीसरे स्थान पर आ गई हैजबकि मुंबई की टीम सांतवे स्थान पर बनी हुई है।