Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: इन खिलाड़ियों को टीमों ने कर कर दिया था बाहर, अब धमाकेदार प्रदर्शन कर ले रहे हैं बदला

आईपीएल एक ऐसा मंच है जहां हर खिलाड़ी खुद को साबित करना चाहता है और धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहता है। इस टूर्नामेंट में दुनिया का हर खिलाड़ी खुद को शेर साबित करना चाहता है। लेकिन कभी-कभी कोई सीजन खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं जाता और वो बुरी तरह फ्लॉप हो जाते हैं। खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी उन्हें दोबारा अपने साथ नहीं जोड़तीं। ऐसा ही कुछ हुआ आईपीएल 2018 के ऑक्शन (नीलामी) में भी जब कई टीमों ने कई स्टार और बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। लेकिन अब वही खिलाड़ी टीम बदलने के बाद इस सीजन में बदला ले रहे हैं। आखिर कौन हैं ये खिलाड़ी जिन्हें नीलामी में उनकी पुरानी टीम ने हटा दिया और अब वो कर रहे हैं धमाका? आइए जानते हैं।