स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है।आईपीएल केसिर्फ दो ही दिन शेष रह गए है। इस गेम की गूंज भारत में ही नहीं बल्कि विश्वों के कई देशों में भी देखने को मिलेगी। आईपीएल मुख्य रूप से बड़े हिटों का गेम है। छक्का वो है जो दर्शकों में उत्साह पैदा करता है। कभी कभी तो छक्का इतना बड़ा होता है कि गेंद स्टेडियम को भी पार कर जाती है। आइए आज आपको कुछ ऐसे ही शानदार सिक्स के बारे में बताते हैं …
एल्बी मोर्कल
IPL के लंबा छक्के का इतिहास रचने वाले खिलाड़ी का खिताब 2008 के चेन्नई की तरफ से खेल रहे एलबी मोर्कल के नाम जाता है। इन्होंने 125 मीटर लंबा छक्का जड़ कर इस लिस्ट में अवल स्थान हासिल किय। अब इस बार के IPL में देखना होगा कि कोई अन्य खिलाड़ी इन खिलाड़ियों के ये रिकार्ड तोड़ पाएगा या नहीं।
एमएस धोनी
2012 के आईपीएल में चेन्नई से खेलते हुए एमएस धोनी ने अपने आईपीएल करियर का सबसे लंबा सिक्स जड़ा था। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा की बॉल पर 112 मीटर लंबा सिक्स लगाया था। धोनी सबसे लंबा छक्का जड़ने में 8वें स्थान पर हैं।
डेनियल क्रिस्टियन
2015 में लीग मैच में होबार्ट की ओर से खेलते हुए डेनियल क्रिस्टियान ने हरीकेंस के खिलाफ 117 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। इस पारी के दौरान डेनियल महज 33 रन ही बना सके थे।
युवराज सिंह
साल 2007 में टी20 विश्व कप में भारत के युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 70 रनों की पारी के दौरान ब्रेट ली की गेंद पर 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। ये छक्का इसलिए भी गजब था क्योंकि इसके लिए उन्होंने सिर्फ अपनी कलाइयों का इस्तेमाल किया था।
क्रिस लिन
ऑस्ट्रेलिया में खेले गए बीबीएल टूर्नामेंट में ब्रिस्बेन हीट की ओर से खेल रहे क्रिस लिन ने शॉन टेट की 147 किमी/प्रति घंटा की गति से फेंकी गई गेंद पर 121 मीटर का छक्का जड़ा था। इस दौरान गेंद स्टेडियम की छत के ऊपर जा पहुंची थी।