इंटरनेट डेस्क। फटाफट क्रिकेट का नया रूप आईपीएल का निराले अंदाज में उद्घाटन होता हैं। इस बार इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण की शुरूआत होने वाली हैं जिसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आईपीएल के 11वीं सीजन की शुरूआत सात अप्रैल को होगी, जिसका शुरूआती मैच गत चैम्पियन मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। आईपीएल की ये दोनो टीमे अपने-अपने खेल में बेहतरीन हैं और एक दूसरे को कडी टक्कर देने को तैयार हैं।
आने वाले सात अप्रैल को आईपीएल के 11वीं सीजन का भव्य आगाज होने वाला हैं और इस उद्घाटन समारोह को और भी शानदार बनाने के लिए इसमें बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां अपने जलवो को बिखेरेंगें। आईपीएल के उदघाटन में मशहुर एक्टर ऋतिक रोशन, प्रभुदेवा ,जैकलिन फर्नाडिस, परिणीति चोपड़ा और वरूण धवन शामिल होंगें जो इस शाम को और भी हंसी कर देंगें।
सूत्रों के अनुसार आईपीएल के उदघाटन में पहले एक्टर रणवीर सिंह को आने के कयास लगाए जा रहें थे, मगर कंधे में लगी चोट की वजह से वे इस उदघाटन में शामिल नही हो पाएंगें। उदघाठन की समय सीमा तकरिबन डेढ़ घंटे की होगी जिसके बादआईपीएल के 11वेंसंस्करण से पूर्व भी ऋतिक रोशन 2015 के उद्घाटन समारोह में हिस्सा ले चुके थे जो कोलकाता में आयोजित किया गया था। आईपीएल मैचो के महसंग्राम में पिछले वर्ष 8 टीमें मौजूद थी जिनके कार्यक्रम टीमो के घरेलू स्थलों पर अलग-अलग आयोजित किये गये थे।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल के 11वें संस्करण में उदघाटन का बजट 50 करोड रूपये तय किये गये थे जो बाद में घटाकर 30 करोड़ रुपए कर दिए और अब ये उदघाटन 18 करोड़ रुपए में आयोजित किया जायेगा।