Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL11: पंजाब ने जीता टॉस, पहले बल्‍लेबाजी करेगी हैदराबाद

स्‍पोर्टस डेस्‍क। आईपीएल11 में खेले जाने वाले आज के मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर हैदराबाद को बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया हैं। आज आईपीएल11 का 25वां मैच खेला जायेगा जो सनराईजर हैदराबाद और किंग्‍स इलेवन पंजाब के बीच होगा। इस मैच से पहले इन दोनो ही टीमो ने दमदार प्रदर्शन की बदौलत पाइंट टेबल अच्‍छी रैंकिंग बना रखी हैं। इन दोनो दिग्‍गज टिमो के बीच ये मैच राजीव गांधी अन्‍तर्राष्ट्रिय क्रिकेट स्‍टेडियम पर खेला जायेगा।

आज के मैच में पंजाब की कप्‍तानी आर. अश्विन करेंगें, वही हैदराबाद की कमान कैन विलियम्‍सन के हाथों में होगी। पाइंट टेबल की मुताबिक किंग्‍स इलेवन पंजाब ने 6 मैच खेले है, जिनमें 5 मैचों में जीत और 1 मैच में हार दर्ज की हैं। वहीं सनराईजर हैदराबाद ने 6 मैच में से 4 में जीत और 1 मैच में हार का सामना किया हैं।

टीमें:

किंग्‍स इलेवन पंजाब: अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (केप्‍टन), युवराज सिंह, करुण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, डेविड मिलर, हारून फिंच, मार्कस स्टोइनिस, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मनोज तिवारी, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान, बारिंदर सरन, एंड्रयू टाई, अक्षदीप नाथ, बेन डवारशियस,प्रदीप साहू, मयंक डागर, मंज़ूरदार

सनराईजर हैदराबाद: भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, शाकिब उल हसन, केन विलियमसन (केप्‍टन), मनीष पांडे, कार्लोस ब्रैथवाइट, यूसुफ पठान, रिद्धिमान साहा, रशीद खान, रिकी भुई, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन, मोहम्मद नबी, तुलसी थम्पी, के खलील अहमद, संदीप शर्मा, सचिन बेबी, क्रिस जॉर्डन, तनमय अग्रवाल, श्रीवत्स गोस्वामी, बिपल शर्मा, मेहदी हसन, एलेक्स हेल्स