स्पोर्टस डेस्क। आज आईपीएल 11 के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कडी टक्कर देखने को मिल सकती हैं। आज का यह रोचक मुकाबला बेंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जायेगा। आज के मैच में भारतीय टीम के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाडीयों की टक्कर देखने को मिल सकती हैं।
आईपीएल 11 के इस रोमांचक मुकाबले में पाइंट टेबल के हिसाब से चेन्नई ने अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे पायदान पर अपनी जगह बना रखी हैं। चेन्नई ने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं जिनमें 4 मैचों में जीत दर्ज करते हुए सिर्फ 1 मैच में हार का सामना किया हैं। चहीं बात अगर बेंगलूरू के प्रदर्शन की करें तो बेंगलूरू ने अभी तक फटाफट क्रिकेट के इस फॉर्मेट में कोई खास प्रदर्शन नही किया हैं। विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम ने अभी तक पांच मैच खेले हैं जिनमे सिर्फ तीन मैच जीतकर बाकी तीन मैचों में हार का सामना किया हैं। आज के मैच में चेन्नई की कमान एमएस धोनी के हाथ में होगी, वही बेंगलूरू की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में होगी।
टीमें:
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, रवीन्द्र जडेजा, फाफ डु प्लेसिस, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, केएम असिफ, कनिष्क सेठ, लुंगी, ध्रुव शोरी, मुरली विजय, सैम बिलिंग्स, मार्क वुड, क्षितिज शर्मा, मोनू कुमार, चैतन्य बिश्नोई, इमरान ताहिर, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, एन जगदीसन, डेविड विली।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस वोक्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मोईन अली, क्विंटन डी कॉक, उमेश यादव, युजेंद्र चहल, मनन वोहरा, कुलवंत खेजोलिया, अनिकेत चौधरी, नवदीप सैनी, मुरुगन अश्विन, मनदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, मोहम्मद सिराज, पार्थिव पटेल, अनिरुद्ध जोशी, पवन देशपांडे, टिम साउथी, कोरी एंडरसन।