Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL11: आज हैदराबाद के घरेलू मैदान पर पंजाब को मिलेगी कडी चुनौती:

स्‍पोर्टस डेस्‍क। आईपीएल के 11वें संस्‍करण में आज का मैच सनराईजर हैदराबाद और किंग्‍स इलेवन पंजाब के बीच खेला जायेगा। आज खेले जाने वाला ये मैच राजीव गांधी अन्‍तर्राष्ट्रिय क्रिकेट स्‍टेडियम पर खेला जायेगा, जों कि हैदराबाद का घरेलू मैदान हैं। आईपीएल के 11वें संस्‍करण में ये 25वां मैच होगा। आज के मैच में पंजाब की कमान आर. अश्विन के हाथ में होगी, वही हैदराबाद की कप्‍तानी कैन विलियम्‍सन करेंगें

आईपीएल11 में अब तक हैदाराबाद और पंजाब की टीमो ने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत पाइंट टेबल में अच्‍छी रैंकिंग बना रखी हैं। बात अगर किंग्‍स इलेवन पंजाब की करें तो पाइंट टेबल की मुताबिक इस टीम ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अब तक दूसरे स्‍थान पर काबिज हैं। पंजाब ने आईपीएल11 के अब तक के सफर में कुल 6 मैच खेले है, जिनमें 5 मैचों में जीत और 1 मैच में हार दर्ज की हैं। वही बात अगर सनराईजर हैदराबाद की करें तो इस टीम ने पाइंट टेबल में अपनी तीसरी रैंकिंग बना रखी हैं। हैदराबाद ने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं जिनमें से 4 में जीत दर्ज कर 1 मैच में हार का सामना किया हैं।

टीमें:

किंग्‍स इलेवन पंजाब: अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (केप्‍टन), युवराज सिंह, करुण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, डेविड मिलर, हारून फिंच, मार्कस स्टोइनिस, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मनोज तिवारी, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान, बारिंदर सरन, एंड्रयू टाई, अक्षदीप नाथ, बेन डवारशियस,प्रदीप साहू, मयंक डागर, मंज़ूरदार

सनराईजर हैदराबाद: भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, शाकिब उल हसन, केन विलियमसन (केप्‍टन), मनीष पांडे, कार्लोस ब्रैथवाइट, यूसुफ पठान, रिद्धिमान साहा, रशीद खान, रिकी भुई, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन, मोहम्मद नबी, तुलसी थम्पी, के खलील अहमद, संदीप शर्मा, सचिन बेबी, क्रिस जॉर्डन, तनमय अग्रवाल, श्रीवत्स गोस्वामी, बिपल शर्मा, मेहदी हसन, एलेक्स हेल्स