Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL11: कोलकाता ने जीता टॉस, दिल्ली डेयरडेविल्स को बैंटिंग के लिए किया आमंत्रित

स्‍पोर्टस डेस्क। आईपीएल11 में खेले जाने वाले आज के मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं। आज आईपीएल की इन दोनों दिग्‍गज टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्‍ली के होमग्राउंड पिच फिरोज शाह कोटला पर खेला जायेगा। आज आईपीएल11 का 26वां मैच खेला जा रहा हैं।

आज के मैच में दिल्‍ली टीम की कप्‍तानी गौतम गंभीर के हाथों में ना होकर श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। गौतम गंभीर ने पिछले मैच की हार के बाद दिल्‍ली टीम कप्‍तानी से इस्तिफा दे दिया था, जिसके बाद ये जिम्‍मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपी गयी। अब तक दिल्‍ली टीम ने आईपीएल11 के इस टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन किया हैं। दिल्‍ली ने अब तक 6 मैच खेलें हैं जिनमें से सिर्फ 1 में जीत दर्ज की हैं, वहीं कोलकाता ने 6 मैच में से 3 मैच जीतकर शेष 3 में हार दर्ज की हैं। दोनो टीमो ने आज के मैच में कई खिलाडीयों में फेरबदल भी किया हैं।

संभावित टीमें:

दिल्ली डेयरडेविल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), गौतम गंभीर, क्रिस मॉरिस, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत, जेसन रॉय, कॉलिन मुनरो, मोहम्मद शामी, अमित मिश्रा, पृथ्वी शॉ, राहुल तेवाटिया, हर्षल पटेल, डैनियल क्रिश्चियन, विजय शंकर, अवेश खान, शाहबाज नादीम, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, नमन ओझा, गुरकेरत सिंह मान, एम कालरा, अभिषेक शर्मा, संदीप, सायन घोष, लिआम प्लंकेट।

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शुबमन गिल, शिवम मवी, टॉम कुरैन, पीयूष चावला, कुलदीप यादव।